फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बैठक बीआरसी रामनगर के प्रांगण में हुई। इसमें अपनी हाफ सीएल, उपार्जित अवकाश आदि मांगें पूरी होने तक ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने का निर्णय हुआ।प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को शिक्षकों की सहमति और असहमति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 जुलाई को बीएसए को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में राहुल कन्नौजिया, शाहिद अनवर, आलोक शुक्ल, राधेश्याम, वरुणेंद्र सिंह, रामपाल ,अमित राजभर,अवधेश मौर्य ,अनूप कुमार, अखिलेश कुमार ,रवि मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें