फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाए जाने की खुशी में बुधवार को 101 मीटर लंबा तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जताई। कहा गया कि यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो संघात्मक एवं रचनात्मक आंदोलन जैसे कार्यक्रम करके देश को विश्व गुरू बनाने के प्रयास में अपना योगदान देता चला आ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों अनुच्छेद 370 व 35ए हटाए जाने के निर्णय का जहां समूचे देश ने स्वागत किया, वहीं बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में 101 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाल देश के प्रति अपनी भावना को प्रकट किया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। कार्यक्रम में जाफरिया नेशनल इंटर कॉलेज, मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालय के इकाईयों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा ने छात्रों को बताया कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो संघात्मक एवं रचनात्मक आंदोलन जैसे कार्यक्रम करके देश को विश्व गुरू बनाने का प्रयास करता है। आज के दिन को पूरे भारत में विद्यार्थी परिषद ने विजय दिवस के रूप में मनाया। संयोजक प्रतीक उपाध्याय ने बताया कि विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा है। इस मौके पर एबीवीपी प्रमुख अतुल जलालपुरी, जिला एसएफडी प्रमुख धीरेंद्र भारती, जिला इंटर कॉलेज प्रमुख सौरभ बरनवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विकास सिंह, मार्तण्ड सिंह, अटल सिंह व आकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें