फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नवंबर में बहन की शादी, घर पहुंचा भाई का शव

विज्ञापन
गौतम कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। राजेसुल्तानपुर के खरुवईया गांव के निकट सड़क हादसे में जान गंवाने वाले गौतम कुमार (27) का शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम पैतृक गांव आजमगढ़ के रौनापार स्थित खुजौली पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खुजौली निवासी जगदीश के इकलौते बेटे गौतम करीब एक दशक से राजेसुल्तानपुर के पदुमपुर में किन्नर संध्या के साथ रहते थे। वह महीने में दो-तीन बार घर आते-जाते थे। संध्या के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर गौतम आजमगढ़ जाने की बात कहकर कमरे से निकले थे। शाम करीब सात बजे फोन पर उन्होंने दोस्तों के साथ होने और कुछ देर में निकलने की बात कही थी।
रात करीब नौ बजे पदुमपुर-कम्हरिया मुख्य मार्ग पर खरुवईया गांव के निकट एक ट्रेलर की टक्कर से गौतम की स्कूटी अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलमेट नहीं पहने गौतम उछलकर ट्रेलर के नीचे आ गए और पहिये से कुचलने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गौतम के पिता जगदीश राजगीर हैं। बेटे की मौत से मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। चार बहनों में माया और महिमा की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बहन मंजू की शादी नवंबर में तय है, जबकि छोटी बहन संजू (18) इंटर की छात्रा है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

गौतम कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें