आलापुर (अंबेडकरनगर)। नवोदय विद्यालय की परीक्षा देखकर घर लौट रहीं दो सगी बहनें सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसौरी नसीरपुर गांव की रहने सगी बहनें खुशी और अंजली प्राथमिक विद्यालय नयागांव में कक्षा पांच की छात्रा हैं। शनिवार को दोनाें अपने चाचा जुवानी के साथ नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर गई थीं। लौटते समय रामनगर चौराहे के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जुवानी और दोनों बहनें घायल हो गईं। तीनों लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद