फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Wed, 26 Nov 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर के रामनगर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकली कलश यात्रा।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर में निखिल निवास परिसर से कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक से होते हुए सम्मो माता मंदिर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद यात्रा पुनः कथा स्थल लौटी, जहां यज्ञ मंडप में भागवत पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चेहरों पर उत्साह और आस्था साफ झलक रही थी। सर पर सुशोभित श्रीफल व पुष्प सज्जित कलश भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। चारों ओर जयकारों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन गूंजती रही। नैमिषारण्य, अयोध्या बड़ी छावनी, जानकीकुंड के महंत मनमोहन दास महाराज के आगमन पर भक्तों ने जयघोष से स्वागत किया। सात दिनों तक विधि-विधान के साथ कथा, प्रवचन, भजन और विशेष पूजन का आयोजन चलेगा। कथा आयोजन समिति के अशोक कुमार शुक्ला, विभु शुक्ला ने बताया कि कथा का उद्देश्य लोगों में धार्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का प्रसार करना है। इस दौरान दशरथ यादव, ज्ञानचंद यादव, राणा सिंह, सत्येंद्र मद्धेशिया, रामकेश, राजेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें