फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखनाथ व जयश्रीराम के जयकारों से हुआ रामबारात का भव्य स्वागत

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शिवबाबा में राम बारात का स्वागत करते विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या से चलकर नेपाल के जनकपुर के लिए निकली रामबरात गुरुवार को शंखनाद व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच पवित्र शिवबाबा परिसर में पहुंची। बरात का यहां भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने न सिर्फ बरातियों पर पुष्पवर्षा की बल्कि मंगल गीत गाते हुए नृत्य भी किया। बरातियों को भोजन भी कराया गया। इसके बाद अकबरपुर नगर से होते हुई राम बरात बसखारी बाजार होकर आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या से चलकर रामबरात गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे अंबेडकरनगर की सीमा में यादवनगर पहुंची। यहां पहले से मौजूद अहिरौली थाने की पुलिस टीम ने राम बरात को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद राम बरात अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा परिसर पहुंची। यहां विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता, डॉ. हिमांशु गुप्ता, अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, रामअशीष मिश्र, आलोक चौरसिया, बृजेश सिंह, जयबहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गोलू तिवारी, मेजर तिवारी, अमरजीत मौर्या आदि ने फूल मालाओं से सजे रथ पर सवार राम-लक्ष्मण के स्वरूपों व बरात का भव्य स्वागत किया।
शंखनाद के बीच श्रद्धालुओं ने राम बरातियों पर पुष्प वर्षा भी की। महिलाओं ने रथ पर सवार राम बरातियों की आरती उतारी। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए नृत्य भी किया। इस बीच जय श्रीराम के उद्घोष व भक्तिमय गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हर कोई भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर हो गया। राम बरात का स्वागत करने पहुंचे लोगों ने रथ पर सवार राम-लक्ष्मण के स्वरूपों को गोद में उठाकर शिवबाबा परिसर में आसन पर पहुंचाया। यहां बारातियों को जलपान के बाद भोजन कराया गया। इसके बाद जय श्रीराम के उद्घोष के बीच बरात पुराने तहसील तिराहा, पटेलनगर से बसखारी होते हुए आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

रामबरात के जिले में आगमन पर किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। यादवनगर तिराहा से लेकर बसखारी के आगे तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र लगातार जानकारी हासिल करते रहे, वहीं अकबरपुर व टांडा सीओ भी अपने-अपने सर्किल में सुरक्षा की कमान संभाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें