फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे महागौरी के जयकारे

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रत्नपुर स्थित मां सातेश्वरी धाम में पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पवित्र नवरात्र पर्व के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की। मां के जयकारों से मंगलवार को समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों व घरों में बज रहे देवी मां की भक्ति से सराबोर गीतों पर श्रद्धालु थिरकते भी नजर आए। पूजन-अर्चन का दौर लगभग पूरे दिन चलता रहा। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने मंगलवार को ही घरों या फिर मंदिरों में पहुंचकर हवन-पूजन किया। साथ ही देश से कोरोना जैसी महामारी को जड़ से समाप्त करने की दुआ भी मांगी गई। उधर जिले में लगातार बढ़ते कोरोना को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को उल्लास मंगलवार को जिले में चहुंओर दिखा। जगह-जगह मंदिरों व घरों में इस बीच बज रहे भक्ति गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो रहा था। मंदिरों व घरों में सुबह से ही मां के जयकारे लगने लगे। जय माता दी, जय महागौरी के उद्घोष से समूचा माहौल देवी की भक्ति में डूब गया।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजन-अर्चन किया, तो कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर माथा टेका और देश से कोरोना जैसी महामारी को समाप्त होने की दुआ मांगी। सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर जो शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घर में ही हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

हालांकि ज्यादातर श्रद्धालु बुधवार को ही हवन-पूजन कर व्रत का पारण करेंगे। इस बीच अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि बुधवार को सुबह यज्ञ का आयोजन होगा। हालांकि इसमें सीमित संख्या में ही श्रद्धालु भागीदारी कर सकेंगे। इस बार कोरोना को देखते हुए भंडारे का आयोजन नहीं होगा।
काली मंदिर के अवधेशदास ने बताया कि बुधवार को हवन-पूजन का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल के बीच होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए घरों में ही रहकर पूजन-अर्चन करें। इसके अलावा आलापुर, टांडा, जलालपुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी मंगलवार को पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा, वहीं बुधवार को मंदिरों में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें