फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। तहसील क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कोचिंग के सहारे विद्यार्थी अपना भविष्य गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन राजकीय इंटर कॉलेज हैं। सुमित्रा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 17 शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष छह शिक्षक ही विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। इसमें गणित, विज्ञान और संस्कृत समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
जहांगीरगंज के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तेदुंआईकला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वर्तमान समय में 304 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां शिक्षकों के 17 में से 11 पद रिक्त हैं। रामनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में 382 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, यहां 10 शिक्षकों की आवश्यकता है लेकिन मात्र तीन की तैनाती है। यहां की प्रधानाचार्य अनुपमा उपाध्याय का कहना है कि शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार विभाग से पत्राचार किया जा चुका है। सीमित मैनपावर में ही बच्चों को पढ़ाकर बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें