फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हेल्थ एटीएम पर स्ट्रिप का अकाल, नहीं हो पा रही जांच

Fri, 19 Sep 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सीएचसी ​​भियांव में तीन माह से बंद पड़ी मशीन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की त्वरित जांच के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम शोपीस साबित हो रहे हैं। यहां स्ट्रिप के अभाव में 33 में से सिर्फ चार प्रकार की जांचें ही हो पा रही है। इन एटीएम की उपयोगिता सिर्फ वजन, बीपी, पल्स, तापमान की जांच तक ही सीमित होकर रह गई है। इससे अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को मायूस होना पड़ रहा है। महीनों से समस्या होने के बावजूद जिम्मेदार व्यवस्थाएं कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को अस्पतालों में लगे हेल्थ एटीएम की पड़ताल में यह सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

ये होती हैं जांचें
बॉडी स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, ऑक्सीजन स्तर, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबोलिक एज, बॉडी फैट, ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन, गर्भावस्था जांच, टायफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी आदि।


केस एक
सीएचसी कटेहरी में लगे हेल्थ एटीएम से एक माह से जांच नहीं हो रही हैं। कारण है कि जांच करने के लिए स्ट्रिप नहीं है। यहां पर रोजाना 200 से 250 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इनमें से 30 से 40 लोगों को जांच के लिए कहा जाता है। वहीं, अस्पताल की लैब में घंटों इंतजार के बाद जांच हो पाती है।
विज्ञापन


केस दो
सीएचसी भियांव सेमरा में लगी हेल्थ एटीएम तीन माह से तकनीकी खराबी से जूझ रहा है। ऐसे में यहां सामान्य जांचें भी नहीं हो पा रही हैं। लोगों को हेल्थ एटीएम से निराश होना पड़ रहा है। हालांकि जलालपुर स्थित महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम अभी कार्य कर रहा है।

कराया जाएगा सही
कुछ स्थानों पर हेल्थ एटीएम मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें सही कराया जाएगा जिससे लोगों को लाभ मिल सके। कर्मचारी और स्ट्रिप की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें