फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन खरीदारी के दौरान बरतें सतर्कता

Sun, 10 Sep 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
हंसवर में महिलाओं को जागरूक करती पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को कई क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। उनके बीच जागरुकता संबंधी पर्चे भी बांटे गए।
विज्ञापन

बसखारी थाने की होमगार्ड पूनम यादव व बिंदुमती ने स्थानीय कस्बे में लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। कहा कि किसी भी तरह की ऑनलाइन खरीदारी करने से पूर्व संबंधित फर्म अथवा दुकान के बारे में पूरी जानकारी कर लें। इसके बाद ही खरीदारी करें। कई बार लोग जागरूकता के अभाव में साइबर अपराधियों का शिकार होकर अपनी गाढ़ी कमाई गवां बैठते हैं।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से हमेशा सतर्क एवं सजग रहें। कटका थाने की आरक्षी कविता बिंद व हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने खपुरा में महिलाओं व युवतियों के बीच जागरुकता संबंधी पर्चे वितरण किए।
विज्ञापन

हंसवर थाने की आरक्षी आकांक्षा पांडेय ने कटोखर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ युवतियों को आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया। कहा कि आत्मरक्षा सुरक्षा के लिए जूडो व कराटे का प्रशिक्षण जरूर लें। प्रतिकूल परिस्थितियों में इसके जरिए स्वयं की रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें