फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1500 मीटर रेस में सबसे तेज दौड़े शिवम व पूजा

Sun, 12 Oct 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। प्रधानाचार्य सर्वेंद्रवीर विक्रम सिंह ने कहा कि एथलेटिक्स व सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन के साधन नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर और 1500 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं विभिन्न वर्गों में आयोजित की गईं। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में भरतपुर की पूजा निषाद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि चित बहाल पूरनपुर की अंशिका व रिमझिम द्वितीय और तृतीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की प्रीति पहले स्थान पर रहीं, वहीं संजना व सुनैना दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। गांधी स्मारक की वंदना व मुस्कान ने जूनियर वर्ग में पहला व दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्मीना तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आकाश (जीजीआईसी) प्रथम, हिमांशु व चमन (पूरनपुर) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में शिवम (गांधी स्मारक) अव्वल रहे। 1500 मीटर दौड़ में शिवम यादव, अर्जुन, आरती, और पूजा ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. उदयराज मिश्र, सुधीर शुक्ल,राजेश मिश्र, नोडल अधिकारी विद्यावती, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह सहित अन्य उपस्थित रह


14 अक्तूबर को चुने जाएंगे खिलाड़ी

आगामी 14 अक्तूबर से जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन इन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें