फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेढ़ करोड़ से संवरेगा शिव मंदिर

Sat, 07 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत इ​ल्तिफातगंज के सरदार पटेल नगर वार्ड में स्थापित ​शिव मंदिर। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वंदन योजना के तहत धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के क्रम में नगर पंचायत इल्तिफातगंज के सरदार पटेल नगर वार्ड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का कायाकल्प कराया जाएगा। इस कार्य के लिए शासन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित कई धार्मिक स्थल लंबे समय से उपेक्षित हैं, जिनमें से यह शिव मंदिर भी शामिल था। क्षेत्रीय आस्था का केंद्र रहे इस मंदिर के सुंदरीकरण की मांग नगर पंचायत की हाल ही में संपन्न बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठी थी। बोर्ड ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसके अनुमोदन के बाद अब स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। मंदिर परिसर को सुसज्जित किया जाना है। अब यहां पर प्रकाश व्यवस्था, यज्ञशाला का सजावटी पत्थरों से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। नगर पंचायत के ईओ अजीत कुमार बागी ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। यह स्थान केवल नगर पंचायत ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें