फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव नायक का बढ़ा कद, बने पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवनायक वर्मा को पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं पार्टी नेता रमापति मौर्य को किसान मोर्चा में क्षेत्रीय महामंत्री बना दिया गया है।
विज्ञापन

रोहित चौधरी एक बार फिर से युवा मोर्चा में क्षेत्रीय महामंत्री बनाए गए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनोनयन पर खुशी जताते हुए कहा कि इसका लाभ संगठन को मिलेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा को पार्टी ने एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इससे पहले वे क्षेत्र स्तर पर विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

शिवनायक को अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। वे पिछले दिनों जिपं अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के लिए सदस्य पद का चुनाव लड़े थे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
भाजपा अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने मंगलवार को जैसे ही शिवनायक को नई जिम्मेदारी सौंपने का फैसला सार्वजनिक किया, उसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
वरिष्ठ नेता रामशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, युवा नेता विकास मोदनवाल ने कहा कि इस निर्णय ने समूचे जनपद का सम्मान बढ़ाया है। उधर, क्षेत्रीय मंत्री रह चुके रमापति मौर्य को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री बना दिया गया है। युवा नेता रोहित चौधरी को फिर से युवा मोर्चा में क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें