फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ठंड के बीच जयकारों से गूंजा शिवबाबा धाम

Mon, 29 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में सोमवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। दोपहर तक परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन भी किया। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मेले में लगे अस्थायी स्टाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। खिलौने, मिठाइयां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और खानपान की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। बच्चों में खिलौनों को लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं और परिवारों ने जरूरत का सामान व प्रसाद के लिए मिठाइयां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें