फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवबाबा धाम

Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.कटेहरी के ​शिवबाबा धाम में सोमवार को दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में सोमवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कमजोर नहीं पड़ी। सुबह से ही भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। दोपहर तक मंदिर परिसर में भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए भक्तों ने भजन-कीर्तन किया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।मेले में लगे अस्थायी स्टालों पर भी काफी चहल-पहल रही। खिलौने, मिठाइयां, घरेलू सामान और खानपान की दुकानों पर खरीदारी होती रही। बच्चों में खिलौनों को लेकर खास उत्साह दिखा। वहीं परिवारों ने जरूरत का सामान और मिठाइयां खरीदीं। पूरे दिन मेले में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें