इस मौके पर बसपा नेता रितेश पाण्डेय ने कहा कि देश के विकास की राह गांव से होकर ही गुजरती है। ऐसे में सभी ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि वे गांव के विकास में बढ़ चढ़कर योगदान दें। ग्रामीणों ने बड़ी ही उम्मीदों से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। उनकी उम्मीदों को टूटने न दें।
बसपा जिलाध्यक्ष दर्शन भारती ने कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक देश के विकास की उम्मीद करना बेमानी होगी। कारण यह कि देश की बड़ी आबादी गांव में निवास करती है।
इस दौरान बच्चाराम वर्मा, हरीराम, हाजी कमर हयात, चुन्नीलाल गौतम, मुन्नीलाल मुनिवर, संकठा प्रसाद मिश्र, गुलाब प्रजापति, राममनोहर वर्मा आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया बहुजन समाज पार्टी ने जलालपुर विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सहेंद्र वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।