फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Sun, 18 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा हुसेनपुर खुर्द गांव से चहोड़ा घाट तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कलश लेकर भक्ति भाव से चलते रहे। मार्ग में जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

चहोड़ा घाट पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। इसके बाद मां भगवती से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। कलश स्थापना के साथ ही महायज्ञ और देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजक राम सागर उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ के आचार्य सोम नाथ तिवारी और कथा व्यास शुभम तिवारी के सान्निध्य में कथा का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहांगीरगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कलश यात्रा मार्ग और चहोड़ा घाट पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान हौंसिला प्रसाद मिश्र, ठाकुर प्रसाद मिश्र, शिव पलट मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें