फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहजादपुर कस्बे की चार घंटे गुल रही बिजली

Tue, 30 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहजादपुर उपकेंद्र के शहजादपुर तिराहे पर 440 वोल्ट बिजली केबल सुबह आठ बजे जल उठा। इसके बाद शहजादपुर कस्बे की पांच हजार आबादी आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12 बजे केबल बदलने के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

वहीं, सुबह 11 बजे अकबरपुर कोतवाली के निकट लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से इससे संचालित 100 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मियों ने पहुंचकर फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कराई। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के नाका चुंगी के निकट बिजली का केबल रात 12 बजे जल गया। इसके बाद अयोध्या मार्ग पर अंधेरा छा गया। इससे संचालित 200 घरों की बिजली बाधित हो गई। रात एक बजे बिजली कर्मियों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। तब उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि केबल जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें