अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दरभंगा-साबरमती एक्सप्रेस सबसे अधिक चार घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची।
इसके अलावा कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, दून एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट, गंगा-सतलज एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 46 मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस 40 मिनट, जबकि अहमदाबाद-साबरमती और फरक्का एक्सप्रेस 33-33 मिनट की देरी से अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी संबंधित ट्रेनें अपने पूर्ववर्ती स्टेशनों से ही विलंब से चल रही थीं, जिसके कारण अकबरपुर स्टेशन पर भी देरी से पहुंचीं। (संवाद)