जलालपुर के आशीपुर में महावीर विद्यालय के निकट मंगलवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग ल
अंबेडकरनगर/जलालपुर। अकबरपुर के अटिका और जलालपुर के आशीपुर में शॉट सक्रिट से गेहूं की खड़ी फसलों में आग लग गई। आग में आसपास के कई खेत चपेट में आ गए। हादसों में कई बीघे फसल जलसे से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
जलालपुर के आशीपुर में महावीर विद्यालय के निकट मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में आग लग गई। आग की लपटों ने कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फूलचंद करीब डेढ़ बीघा, मल्लू राजभर का दो बीघा, राजेश मौर्य की 17 बिस्सा, अशोक प्रजापति की आठ बिस्सा, पारस प्रजापति की आठ बिस्सा, घनश्याम की 10 बिस्सा और पंडित की पांच बिस्सा सहित साढे़ पांच बीघा फसल आग में जलकर नष्ट हो गई।
हल्का लेखपाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी। इस बीच सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी समय पर विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिससे नुकसान बढ़ गया। यदि समय रहते सप्लाई बंद कर दी जाती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता।
अकबरपुर के अटिका में कटे गेहूं के डंठल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में फसल की कटाई कर रहे अंकुल ने ग्रामीणों की मदद से ट्यूबवेल के जरिये आग बुझाई।