अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री लगातार परेशान हैं। बृहस्पतिवार को सात ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इन ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार साबरमती डाउन निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब से पहुंची। दून डाउन एक्सप्रेस दो घंटे, किसान डाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सियालदाह डाउन दो घंटे, अमृतसर अप एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का डाउन दो घंटे और साबरमती अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेनें विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इनकी स्थिति के बारे में समय से यात्रियों को सूचना दी गई।