फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 20 घंटे तक गुल रही एक लाख आबादी की बिजली

Thu, 17 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऐनवां व कलेशर उपकेंद्र क्षेत्र के करीब सवा सौ गांवों की एक लाख से अधिक आबादी ने बुधवार पूरी रात बिजली संकट झेला। टांडा व कलेशर के बीच देर शाम हाईटेंशन लाइन क्षतिग्र्रस्त होने से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार शाम आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकी।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन के निर्देशों के बावजूद जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जर्जर उपकरणों के खराब होने और तार टूटने से आए दिन आपूर्ति बाधित हो रही है। बुधवार देर शाम टांडा व कलेशर के बीच जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गई। इसके चलते ऐनवां व कलेशर उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कलेशर उपकेंद्र से जुड़े चांदपुर, बूढऩपुर, अमेदा, गोवर्धनपुर, सलाहुद्दीनपुर, मोतीपुरा, बेलवारी, तिलहरा, डांड़ी, केदारनगर, केशवपुर, वीरसिंहपुर, भारीडीहा, उतरेथू, हिथुरी, नसरुल्लाहपुर, बड़ागांव, नाऊसांडा, मदारपुर, बलरामपुर आदि गांव अंधेरे में डूब गए।
ऐनवां उपकेंद्र से जुड़े इल्तिफातगंज, अलनपुर, ताजपुर, करमपुर बरसावां, मीठेपुर, भुआलपुर, खूखूतारा, अतरौरा, दरियापुर, अवसानपुर, महुवारी, गिरधरा मऊ व अन्य गांवों की बिजली भी गुल हो गई। दोनों क्षेत्रों की लगभग एक लाख की आबादी को पूरी रात उमस भरी गर्मी में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बृहस्पतिवार को लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहाल करा दी गई आपूर्ति
क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करा दिया गया है। टांडा इलाके के दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें