फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हैंडबाॅल के मंडलीय ट्रायल में सात खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबाॅल प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए जिले के सात खिलाड़ियों ने सोमवार को अयोध्या में आयोजित मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग किया। इसमें उत्कर्ष, ऋषि कुमार, श्रीहरि, आर्यन, अनूप, आंशिक पटेल और देवांश मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का चयन शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। मंडलीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने मंडल की टीम में जगह बनाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें