फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से सात लोगों की हालत बिगड़ी

Thu, 20 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में गुरुवार को भर्ती बुखार पीड़ित युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गुरुवार को तेज बुखार से पीड़ित सात और लोग भर्ती हुए। बुखार पीड़ित लोगों की तादाद में लगातार हो रहे इजाफे से न सिर्फ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं बल्कि बुखार से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। थाना क्षेत्र बेवाना के बेवाना निवासिनी कंचन (18) पुत्री हिमाचल तेज बुखार की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विंदेश्वरी का छह वर्षीय पुत्र शिवकुुमार भी तेज बुखार की चपेट में आ गया। उसका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

तेज बुखार ने अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी मोहम्मद जाहिद (35) पुत्र मोहम्मद सरवर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी वीरेंद्र यादव (18) पुत्र शोभाराम, इसी गांव के मुकेश (32) पुत्र राजाराम, महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ निवासिनी राजकुमारी (12) पुत्री रामजीत व बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी मोहन सिंह (30) पुत्र रामबली को अपनी चपेट में ले लिया है। इन सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें मोहन की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें