फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पिपरी सैदपुर गांव निवासी शिवम व संग्राम बुधवार देर शाम सम्मनपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक ने हड़बड़ी में सामने साइकिल से जा रहे वृद्ध मोहनलाल निवासी सुल्तानगढ़ को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल होकर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, आजमगढ़ निवासी मोहम्मद अशरफ, अजमल, मारिया, सादिक आदि कार से सुल्तानपुर जा रहे थे। अखंडनगर क्षेत्र के राहुलनगर बाजार में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई, जिससे चारों लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सभी घायलोें को अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें