फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोग सर्पदंश के शिकार

Tue, 06 Oct 2015 11:45 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल सात लोग सर्पदंश के शिकार हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासिनी दीपमाला (18) पुत्री झिनकू को मंगलवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया।

सम्मनपुर थाना अंतर्गत गौरा गांव निवासिनी तारादेवी (30) पत्नी रामबुझावन मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। दोनों को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अकबरपुर थाना अंतर्गत भारीडीहा गांव निवासिनी पुनीता (30) पत्नी मुकेश सोमवार देर शाम घर का कार्य करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


महरुआ थाना अंतर्गत कसदहां गांव निवासिनी साबिया बानो (17) पुत्री शेरअली मंगलवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली बाजार निवासी संगीता (40) पत्नी रामनयन सोमवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत लोरपुर ताजन गांव निवासिनी नीलम (36) पत्नी उपेंद्र को मंगलवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया।

बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना बाजार निवासी विवेकानंद (25) पुत्र अंगद मंगलवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने पहले उसे सीएचसी पहुंचाया फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें