फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों मेंे सात घायल, एक गंभीर

Sat, 18 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जलालपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, अन्य हादसों में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर-बसखारी मार्ग पर बड़ा पुल से शनिवार सुबह बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे उतर रही थी। ढलान अधिक होने के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उपेंद्र कुमार (32), रिंकू (26) व सोनू (24) निवासी महमदपुर हमजा थाना जलालपुर गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सभी को आननफानन में जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, सोनू की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत भुवनपुर गांव निवासी राजू (21) पुत्र रामचरित्र व धर्मेंद्र (22) पुत्र रामप्रकाश शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से अपने गांव लौटते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, हंसवर थाना अंतर्गत गनेशपुर गांव निवासी मेवालाल (65) पुत्र रमई शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, भीटी थाना अंतर्गत भीटी बाजार निवासी उमाशंकर (24) पुत्र सुरेश शनिवार सुबह बाइक से महरुआ जाते समय भीटी बाजार के ही निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले भीटी सीएचसी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें