फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी सात नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ कर 78 हो गई है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार गुरुवार को सात नए मरीज डेंगू से प्रभावित मिले। बीते दिनों डेंगू के लक्षण वाले टांडा तहसील क्षेत्र के एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। वह हृदयरोग का भी मरीज था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों को पर्याप्त एहतियात बरतने की जरूरत है। डेंगू का कोई भी लक्षण होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नजदीकी अस्पतालों में पहुंचकर इलाज सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें