फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से शुरू हुई सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग ने लगभग दो करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी है। कुल 123 सड़कों पर पैच वर्क कराया जाएगा। बीते दिनों हुई बरसात में ये सड़कें कई जगह से उखड़ गई थीं। गुरुवार को अधिकारियों ने सड़क मरम्मत कार्य का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर बीते दिनों पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कई सड़कों की विधिवत मरम्मत को मंजूरी दी गई जबकि कुछ सड़कों का निर्माण नए सिरे से कराने का निर्णय हुआ। गत दिवस ही अलग-अलग सड़कों की मरम्मत कर उसमें बने गड्ढों को दूर करने के लिए दो करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई थी।
विभाग ने इसके बाद इन सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। अब सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी गई है। सहायक अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सड़कों की मरम्मत विधिवत शुरू करा दी गई है। बरसात का दौर थमने का इंतजार किया जा रहा था। गुरुवार को कई सड़कों पर मरम्मत का काम प्रगति पर रहा। विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कार्यों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह ने कहा कि कुल 123 सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। इससे सुचारु आवागमन का लाभ नागरिकों को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें