फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन दुकान में लगाई आग

Mon, 21 Dec 2015 11:35 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डुहिया  गांव निवासी परशुराम वर्मा पुत्र लालधर वर्मा टांडा हंसवर मार्ग के  तिवारी चौराहे पर छप्पर व गुमटी में चाय पान की दुकान चलाते हैं। बीती रात किसी ने उसमें आग लगा दिया। आग से छप्पर, गुमटी, तख्त सहित सभी सामान जलकर राख हो  गया।
विज्ञापन


दुकानदार परशुराम ने दुकान जलाने का आरोप डुहिया गांव के दो  लोगों पर लगाया है। कहा कि रंजिश के चलते ही उसकी गुमटी व छप्पर को जला दिया गया। उसे इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी। आगजनी से उसे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

पीड़ित ने थाने में  तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।  कहा कि रंजिश के चलते आए दिन उसे विपक्षियों द्वारा कई अन्य तरह से भी  प्रताड़ित किया जाता है। उधर टांडा कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें