फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगाई आग, 6 बीघा फसल राख

Tue, 22 Dec 2015 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर थाना अन्तर्गत बरमसा गांव में मंगलवार को एक पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन आग तेजी से खेत में लगी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में लेने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूर्व प्रधान सहित चार लोगों की 6 बीघा से अधिक की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आगजनी में लगभग 3 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि चुनावी रंजिश में किसी ने पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत में आग लगा दी। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित पूर्व प्रधान गंगादर्शन के गन्ने के खेत से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने गुहार लगा दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

आग की विभीषिका का आलम यह था कि बड़ी तेजी के साथ इर्दगिर्द स्थित गन्ने की फसल को भी अपनी चपेट में ले रही थी। सूचना मिलने पर आलापुर से पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूर्व प्रधान गंगादर्शन सहित शिवपूजन, रामप्रसाद व रामलोचन की 6 बीघा से अधिक की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ितों के मुताबिक लगभग 3 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते किसी ने पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत में आग दी थी। बाद में पीड़ित शिवपूजन ने थाने पहुंचकर जानबूझकर रंजिशन खेत में आग लगाने की शिकायत करते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें