फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्वर में गड़बड़ी, जिला अस्पताल में सीटी स्कैन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सर्वर में गड़बड़ी के चलते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच पूरी तरह से ठप रही। सुबह से ही जांच कराने के लिए लाइन में लगे 32 मरीजों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच के आए दिन प्रभावित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी समुचित वोल्टेज न मिलने के चलते जांच प्रभावित होती है तो कभी अन्य कारणों से मरीजों को मायूसी हाथ लगती है। बृहस्पतिवार को भी मरीजों को बगैर जांच के ही लौटने को मजबूर होना पड़ा।
सीटी स्कैन के लिए सुबह से ही दूरदराज के क्षेत्र से मरीजों का तीमारदारों के साथ जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10 बजे से जब जांच शुरू होना हुआ तो सर्वर में गड़बड़ी आ गई। तब तक लंबी लाइन कक्ष के सामने लग चुकी थी। मरीजों को बताया गया कि सर्वर ठीक होने पर जांच की जाएगी। इस पर मरीज लाइन में खड़े रहे। दोपहर बाद तक सर्वर में आई गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। इससे सभी 32 मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मायूस होकर लौट बसखारी निवासी राजितराम व बरियावन निवासी बृजभूषण सिंह ने कहा कि आए दिन सीटी स्कैन जांच प्रभावित होती है। कश्मीरिया निवासी कंचन व सदरपुर निवासी अशोक ने कहा कि जांच बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सर्वर में गड़बड़ी के चलते ही जांच का कार्य प्रभावित रहा। इस संबंध में जिम्मेदारों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें