फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरों ने 40 एलईडी टीवी चुराईं

Fri, 20 Nov 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तीन नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरी की गई 12 एलईडी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में जलालपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी यादव चौराहा पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। उसकी दुकान पर छाछू मोहल्ले के तीन युवक काम करते हैं।

बताया जाता है कि धनतेरस पर्व के दिन से तीनों युवकों ने गोदाम से दुकान तक सामान लाने के बहाने एक एक कर 40 एलईडी और चार वाशिंग मशीनें पार कर दीं। चूंकि सभी सामान गोदाम से पार किए गए थे, इसलिए इसकी जानकारी विनोद कुमार को नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार सुबह दुकान के बगल स्थित एक होटल पर कार्य करने वाला कर्मी किसी कार्य से दुकान के पीछे गया, तो वहां उसे डिब्बे में पैक एक प्रेस दिखाई पड़ा। उसने उसे लाकर विनोद को दिखाया तो विनोद ने गोदाम में पहुंचकर सामानों की जांच करनी शुरू कर दी।

जांच के दौरान यह देख वह सन्न रह गए कि सामानों की लिस्ट में से 40 एलईडी व चार वाशिंग मशीनें कम हैं। इस पर उन्होंने नौकरों से सख्ती से जानकारी की तो एक कर्मी ने विभिन्न घरों से 6 एलईडी बरामद करा दिया। विनोद ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने भी 6 अन्य एलईडी बरामद कर ली है। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि दुकान पर काम कर रहे नौकरों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने 12 एलईडी की बरामदगी कराई है। बताया कि शीघ्र ही चोरी गए सभी सामान को बरामद कर लिया जाएगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें