फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 11 केंद्रों पर डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा आज से

Sun, 02 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 11 केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। इसमें 4454 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की जाएगी। इसके साथ हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। बीएसए ने रविवार को कई केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि 11 केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी। पांच जुलाई तक चलने वाली परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षकों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया कि परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उधर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्र बनाए गए डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज पहुंचकर रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा छह से
परीक्षा प्रभारी ने बताया कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा छह से आठ जुलाई तक जिले के छह केंद्रों पर होगी। इसके लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के संबंध में केंद्राध्यक्षों निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें