फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रदेशीय एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे शहर के एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहां सफल होने वाले खिलाड़ियों को 31 अक्तूबर से वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें