फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले सभी बीडीसी को सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ब्लाक प्रमुख रामनगर के खिलाफ पारिस अविश्वास प्रस्ताव पर 15 सितंबर को होने वाली चर्चा से पहले सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) को कड़ी सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। चर्चा होने तक उनकी सुरक्षा निगरानी के लिए विशेषतौर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन

तैनात पुलिसकर्मियों को बीडीसी के साथ ही बने रहने का निर्देश दिया गया है। इस बीच अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष व विपक्ष में बहुमत जुटाने को लेकर दांवपेच भी तेज हो गए हैं। दोनों पक्ष अधिक से अधिक सदस्यों को अपने पक्ष में जुटाने में लगे हैं।
ब्लाक प्रमुख विकास यादव को उनके पद से हटाने के लिए पारित अविश्वास प्रस्ताव पर 15 सितंबर को चर्चा प्रस्तावित है। प्रस्ताव के समर्थन में भाजपा नेता रामधारी यादव ने बीते दिनों डीएम को 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपते हुए इसे पारित करवाने की कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसी के बाद प्रशासन ने एसडीएम रोशनी यादव की निगरानी में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 15 सितंबर की तिथि तय की है। इसके बाद से ही प्रस्ताव के पक्ष व विपक्ष में बीडीसी का समर्थन जुटाने के दांवपेंच भी तेज हो गए हैं।
इस दौरान दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंपे अविश्वास प्रस्ताव पर अपने फर्जी हस्ताक्षर होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एक तहरीर भी दी थी। इसके आधार पर भाजपा नेता रामधारी के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले दोनों पक्षों के बीच बढ़ती तनातनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी 112 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। इसके तहत प्रस्ताव पर चर्चा होने से पहले तक हर बीडीसी की सुरक्षा निगरानी को पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी बीडीसी को एक एक पुलिसकर्मी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से कहा गया है कि वह पूरे समय बीडीसी की निगरानी में मुस्तैद रहेंगे और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर इसकी जानकारी आला अफसरों को मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें