फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर भक्तिमय माहौल में विसर्जन के लिए ले जाई जाती गणेश प्रतिमा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना। जय गजानंद के जयकारों के बीच रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जिला मुख्यालय पर जहां अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट तमसा नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया, तो वहीं अरियाबाजार, पवित्र श्रवणक्षेत्र, टांडा के अलावा कई अन्य घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस बीच शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती के साथ ही विशेष पूजन-अर्चन किया।
दोपहर बाद अकबरपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों पर हवन-पूजन के बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर नगर के पूर्वीनाका पर पहुंच गए। सभी प्रतिमाएं जब वहां एकत्र हो गईं तो इसके बाद शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

भगवान गणेश की भक्ति से सराबोर गीतों पर थिरकते हुए पूजा समितियों के सदस्य आगे चल रहे थे। भगवान गणेश के जयकारों व भक्तिमय गीतों से समूचा माहौल इस बीच भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा अकबरपुर बस स्टेशन, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, नई सड़क होते हुए देर शाम पुराने तहसील तिराहे स्थित गायत्री मंदिर के पीछे तमसा नदी के तट पहुंची।
इसके बाद विधिविधान पूर्वक प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए विसर्जन स्थल पर सफाई के साथ ही प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई थी।
उधर, शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उसे रोककर भगवान गणेश की आरती उतारी। साथ ही पूजा कर मोदक व मोतीचूर के लड्डू का भोग भी लगाया। इसके अलावा पवित्र श्रवणधाम, अरियाबाजार, टांडा, जहांगीरगंज, आलापुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी व अन्य क्षेत्रों में भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन का कार्य देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें