महरुआ। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को महरुआ एसओ शंभूनाथ ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया। टीम ने बैंक में आए उपभोक्ताओं से फीड बैक प्राप्त किया। इसके साथ सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा बैंक परिसर में खड़े वाहनों की गहनता से छानबीन की गई। एसओ ने लोगों को आगाह किया कि यदि बैंक के सामने बगैर नंबर के वाहन खड़े पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बैंकों से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसओ शंभूनाथ ने टीम के साथ महरुआ स्थित कार्पोरेशन बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मंशापुर व बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रामबाबा आदि बैंकों का निरीक्षण किया। एसओ ने बैंक कर्मियों से सुरक्षा से जुड़े तमाम बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
लोगों को निर्देशित किया कि बैंक में वही लोग प्रवेश करें, जिन्हें कार्य हो। टीम ने बैंक परिसर में खड़े वाहनों की भी गहनता से छानबीन की। इस दौरान आगाह भी किया गया कि यदि बैंक परिसर में बगैर नंबर के वाहन खड़े पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाद में बैंक पहुंचे लोगों से आवश्यक जानकारी भी ली गई। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि बैंकों में सुरक्षा की स्थिति को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए दिशा निर्देश भी दिया गया है। इस मौके पर कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।