फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चहोड़ा घाट पर डूबे युवक की तलाश जारी

Wed, 16 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। चहोड़ा घाट पर सोमवार को नदी में डूबे आजमगढ़ निवासी रविंद्र यादव का तीसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चल सका। प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने के बाद बुधवार को एसडीआरएफ टीम ने नदी में खोज अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


टीम ने चहोड़ा घाट से आगे नया गांव के पास से तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस के साथ परिजन और रिश्तेदार भी नदी किनारे मौजूद रहे। रविंद्र के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। रविंद्र यादव सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे चहोड़ा घाट पर नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविंद्र के साले अनूप यादव ने थाने में तहरीर देकर तलाश कराने की मांग की थी।

एसडीआरएफ ने संभावित स्थानों पर नदी में तलाश की। समाचार लिखे जाने तक रविंद्र का पता नहीं चल सका था। सीओ आलापुर अरुण नौहवार ने बताया कि डूबे युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें