फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे एसडीओ व जेई को पीटा

Fri, 08 Sep 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कस्बे में बिजली चोरी की जांच के दौरान हंगामा हो गया। इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसडीओ व जेई की पिटाई कर दी। अभियंताओं के निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना की सूचना पर भीटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन

भीटी उपकेंद्र के एसडीओ संजय गुप्त व अवर अभियंता शैलेंद्र मिश्र शुक्रवार को लाइनमैन के साथ कस्बे में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे। एक घर में चेकिंग के दौरान टीम का एक महिला से विवाद हो गया। टीम का आरोप था कि मीटर बाइपास कर एसी व अन्य उपकरण चलाने के लिए बिजली की चोरी की जा रही है।
दूसरी तरफ महिला ने बिजली चोरी से इंकार करते हुए टीम को घर के अंदर जाने से रोक किया। एसडीएम व जेई मकान के अंदर जाकर जांच करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। महिला ने बिजली कर्मियों पर अभद्रता करने व छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाते हुए शोर मचाकर अन्य लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

महिला के आरोप से नाराज लोगों ने एसडीओ व जेई पर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ाकर मारापीटा। उनकी दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें