फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

विज्ञापन
जलालपुर नगर में अंतिम रूप में पहुंचीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। नवरात्र में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे से लेकर गांवों तक पंडाल आकार लेने लगे हैं। वहीं मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं में रंग-रोगन और सजावट का अंतिम स्पर्श देने में जुटे हैं। जलालपुर क्षेत्र में करीब चार दशक से चली आ रही प्रतिमा निर्माण की परंपरा इस बार भी जारी है। पूजा समितियों ने कई महीने पहले ही अपनी पसंद की प्रतिमाओं की बुकिंग करा दी थी।
विज्ञापन

मूर्तिकार रामू प्रजापति, दिनेश कुमार और आसाराम प्रजापति करीब तीन दशक से प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। उनके यहां जुलाई से ही प्रतिमा निर्माण शुरू हो गया था। इस बार पांच हजार से 25 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। कई समितियों ने झांकियों और विशेष थीम के अनुरूप प्रतिमाओं के ऑर्डर दिए हैं। अब प्रतिमाओं की रंगाई और सजावट का काम अंतिम चरण में है।
महंगाई से बढ़ी लागत, कीमतों पर असर
मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रंग, सजावटी सामान और अन्य सामग्री के दाम बढ़ने से लागत में इजाफा हुआ है। उनका कहना है कि पहले जिस प्रतिमा को तैयार करने में करीब पांच हजार रुपये खर्च होते थे, अब उसकी लागत करीब छह हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद पुराने ग्राहकों को देखते हुए कीमतों को यथासंभव नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंडालों में लगने लगीं झालरें और लाइटें
दुर्गा पूजा समितियां भी पंडाल निर्माण में जुट गई हैं। बांस, बल्ली, कपड़े, झालर, लाइटिंग और साउंड सिस्टम समेत जरूरी सामान की खरीदारी तेज हो गई है। बाजारों में पूजा और शृंगार सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। नवरात्र की तैयारियों से मूर्तिकारों, कारीगरों और स्थानीय दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी आने लगी है।
जलालपुर सर्किल में स्थापित होंगी 439 प्रतिमाएं
इस बार जलालपुर सर्किल में कुल 439 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें कटका थाना क्षेत्र में 89, जैतपुर में 113, मालीपुर में 71 और जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में 166 प्रतिमाएं शामिल हैं। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। पूजा समितियों के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। शरारती तत्वों को चिह्नित कर निगरानी की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें