फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका समेत पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक बालिका समेत पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी निर्मला (12) पुत्री रंजीत सोमवार देर शाम जब घर के बाहर खेल रही थी उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इसी थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासी बृजलाल (65) पुत्र मंगरू मंगलवार सुबह खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्की बाजार निवासी संतराम (55) पुत्र राजनाथ मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहा था तभी उसे सांप ने डस लिया।
टांडा कोतवाली अन्तर्गत मुबारकपुर निवासी रीमा (35) पत्नी राजेंद्र कुमार मंगलवार सुबह जब घर की साफ-सफाई कर रही थी उस समय सर्पदंश का शिकार हो गईं। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी रूबी (21) पुत्री शमीम को भी मंगलवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें