फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रचार-प्रसार के अभाव में स्कूल चलो अभियान में सुस्ती

Sat, 27 Apr 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में 1582 परिषदीय विद्यालयों में सिर्फ ८,७६८ बच्चों का प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। सर्वशिक्षा अभियान जिले में गति नहीं पकड़ पा रहा। नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हुए लगभग एक माह पूरा होने को है लेकिन जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में अब तक मात्र 8,768 नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो सका है। इससे परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश की मुहिम को तगड़ा झटका लग रहा है।
परिषदीय विद्यालयों के प्रति छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। विद्यालयों को हाईटेक करने के लिए न सिर्फ स्मार्ट क्लास बनाए जा रहे बल्कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की तरह ही छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए डेस्क व बेंच की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इन सबके बावजूद परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराने को लेकर अभिभावक गंभीरता नहीं दिखा रहे। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि योजनाओं का बेहतर ढंग से प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है। मालूम हो कि जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
इन विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराने को लेकर शिक्षक कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नए शिक्षा सत्र में अब तक 8,768 नए प्रवेश हो सके हैं। बीएसए कार्यालय के अनुसार कक्षा एक में 5,150 जबकि कक्षा छह में 3,618 नए बच्चों के प्रवेश हुए हैं।


धीमा पड़ा जागरूकता अभियान
सर्वशिक्षा अभियान के तहत अप्रैल माह में छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान चलता है। इस वर्ष नए शिक्षा सत्र में यह अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसका भी नए प्रवेश पर असर पड़ा है। एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मौजूदा समय में गेहूं की कटाई व मड़ाई अंतिम दौर में है। इसके चलते अभिभावक अभी व्यस्त चल रहे हैं। इसके चलते भी नए प्रवेश पर असर पड़ा है।
विज्ञापन



अधिक प्रवेश के निर्देश
सभी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्र में न सिर्फ स्कूल चलो अभियान चलाएं बल्कि अभिभावकों से भी मुलाकात करें। उन्हें अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें