फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूल बस चालक ने किशोरी से पांच साल तक किया दुष्कर्म, मुकदमा

Fri, 29 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली इलाके में एक स्कूल बस चालक ने अपने गांव की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसको शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। बालिग होने पर किशोरी ने शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। वहीं आरोपी की मां, भाई व बहनों समेत सात अन्य लोगों के विरुद्ध धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि नेवारी दुराजपुर गांव निवासी सलमान एक निजी शिक्षण संस्थान की स्कूल बस पीड़िता के ही गांव में रहकर चलाता था। बस चालक सलमान ने उनकी नाबालिग पुत्री से मेल-जोल कर लिया। आरोप है कि छात्रा जब सातवीं कक्षा में पढ़ने लगी तो एक दिन बस चालक ने उससे जबरन दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी पांच वर्षों तक छात्रा को ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। मौजूदा समय में पीड़िता बालिग हो चुकी है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने शादी की बात कही तो आरोपी झांसा देता रहा। 20 अगस्त को आरोपी व उसके परिजनों ने छात्रा को अपने घर बुलाकर धमकाया और अपमानित किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सलमान के अलावा उसकी मां मुगायरा, भाई पप्पू, मेराज, समीर, बहन रहमत फातमा, तहजीब व एक अन्य इस्माइल समेत सभी आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें