फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल बस, 14 बच्चे बचे

Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी(अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के कसदहां से स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही बसखारी बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की निजी बस गांव के पंचायत भवन के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चार बिजली के खंभे टूट गए। बिजली का तार टूटकर बस की छत पर गिरा। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति बाधित थी। करीब आधा घंटे बाद बस बच्चोंं को लेकर स्कूल के लिए रवाना हो गई। बिजली का खंभा टूटने से दो हजार आबादी की बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बसखारी में संचालित सीबीआई बोर्ड स्कूल की एक बस सोमवार को छात्रों को लेने के लिए कसदहा गई थी। चालक ने रास्ते में बस मेंं 14 छात्रों को बैठाकर स्कूल वापस लौट रही थी। कसदहा गांव के पंचायत भवन के निकट बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बिजली खंभे से जा टकराई। एक-एक कर चार खंभे धराशायी हो गए। दुर्घटना के बाद बस में बैठे छात्र-छात्राएं चीख-पुकार मचाने लगे। बिजली का तार टूटकर बस पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से बस को खंभे से अलग करवाया गया। बस चालक की इस लापरवाही पर लोगों ने खूब फटकार लगाई। इसके बाद बस को रवाना कर दिया गया।
अवर अभियंता रविन्द्र पाल ने बताया कि बिजली खंभों को ठीक करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे है। स्कूल प्रबंधन को नुकसान का नोटिस भेजा जाएगा। भुगतान न करने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें