फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते आज व कल बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालय 30 सितंबर व पहली अक्तूबर को बंद रहेंगे। 2 अक्तूबर को निर्धारित समय पर विद्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के हवाले से बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल 30 सितंबर व पहली अक्तूबर को बंद रहेंगे। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
यदि इस दौरान किसी ने उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 2 अक्तूबर को निर्धारित समय पर विद्यालय खुलेंगे। इस दिन गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें