फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान रैली निकाल नौनिहालों को शिक्षा दिलाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शत-प्रतिशत शिक्षा दिलाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी योगदान देंगे। यह बात सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अकबरपुर नगर के अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालय से स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान कहीं। इससे पहले अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ऐसे प्रधानाध्यापक को सम्मानित भी किया गया, जिनके विद्यालयों में छात्र संख्या 250 से अधिक है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर रही है। बच्चों को पुस्तक, बैग, जूता मोजा, ड्रेस व भोजन आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षकों की सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी है। डीएम ने बाद में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में संचारी रोग नियंत्रण, पौधरोपण व शिक्षा जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखी पट्टिकाएं हाथों में लिए शहजादपुर फौव्वारा तिराहा पहुंचे। यहां से स्कूल लौटकर रैली संपन्न हुई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को जूता मोजा, पुस्तक व ड्रेस का वितरण भी किया। उन 18 प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया, जिनके विद्यालयों में बच्चों की नामांकन संख्या 250 से अधिक है। इसमें अकबरपुर के प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद, राजेश नरायण त्रिपाठी, रामकृष्ण, राधेश्याम, रहमत अली सहित कुल 18 स्कूलों के प्रधानाध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षक तारकेश्वर मिश्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, एबीएसए वीरेन्द्रनाथ द्विवेदी, एबीएसए चन्द्रभूषण पाण्डेय, एबीएसए केपी सिंह, एबीएसए रामचंदर, एबीएसए सुनील कुमार, शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष केके दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें