फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, ग्रामीण परेशान

Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सरयू नदी के किनारे ​स्थित खेतों में जमा पानी।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। दो दिन की राहत के बाद सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को चार सेमी. की बढ़ोतरी के साथ ही नदी का पानी 85 मीटर पर पहुंच गया। इससे माझा क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता भी बढ़ने लगी है। पिछले दिनों जलस्तर बढ़ने से दो गांवों में भरा पानी अभी तक निकल नहीं पाया है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में शनिवार व रविवार को मामूली गिरावट दर्ज होने से आलापुर क्षेत्र के माझा कम्हरिया, कम्हरिया व अराजी देवारा के लोगों को राहत मिली थी। कई दिन से जारी नदी में उफान से कल्लू का पूरा और निषाद बस्ती में बाढ़ का पानी भर गया था। दरवाजों तक पानी पहुंचने से लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए सामान समेटने की तैयारी करने लगे थे। इसके साथ कई अन्य गांव के नजदीक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया।
दो दिन हुई जलस्तर में गिरावट से लोग राहत मिलने की उम्मीद लगाए थे। इस बीच सोमवार से नदी में पानी फिर बढ़ने लगा। इससे कल्लू का पूरा व निषाद बस्ती के लोगों को बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद अभी कम ही लग रही है। दूसरे गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचने का लोगों को डर सता रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजीव सोनकर ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक नदी का जलस्तर चार सेमी. बढ़कर 85 मीटर पर पहुंच गया। उधर, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें