जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर पुलिस ने दो लोगों को बाइक और गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुर्की बाजार पावर हाउस के पास से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक यादव निवासी कुर्की बनगवां व उमाशंकर राजभर निवासी परस कटुई के रूप में हुई। उनके पास सात किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।