कम्हरिया में धर्मशाला की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच चुका है
- फोटो : amar ujala
सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील के कम्हरिया गांव और आसपास के इलाकों में संकट गहरा दिया है। मांझा कम्हरिया में धर्मशाला की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच चुका है। पानी की धार अब सीधे आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।